एनसीआरनोएडा

नोएडा के सेक्टर-46 और 99 के बीच तेजी से बन रही सड़क, 15 दिन में पूरा होगा काम

नोएडा प्राधिकरण ने 30 साल पुराने को कब्जे पर बुलडोजर चलाकर 10 लाख लोगों का सफर आसान कर दिया है। प्राधिकरण ने सेक्टर-46 और 99 के बीच 65 मीटर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण का दावा है कि तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। 15 दिनों के अंदर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सड़क को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

स्थायी व अस्थायी दुकानें व नर्सरी थी बनी

नोएडा प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-46 और 99 के बीच करीब 65 मीटर की सड़क पर पिछले करीब 30 साल से स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। इस सड़क के बीच में कई वर्षों से सेक्टर-100 वोडा महादेव मंदिर के पास कुछ स्थायी व अस्थायी दुकानें व नर्सरी बनी थी। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने जमीन के लिए कोर्ट में केस डाला हुआ था।

6 महीने पहले आया था कोर्ट का फैसला

करीब 6 महीने पहले कोर्ट ने प्राधिकरण के पक्ष फैसला सुनाते हुए जगह को कब्जा मुक्त कराने का आदेश जारी किया था। प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद कब्जा नहीं हटाया गया था। करीब 2 दिन पहले प्राधिकरण बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचा और जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

45 मीटर चौड़ी होगी सड़क

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, यहां 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। यहां जमीन न मिलने के कारण करीब 65 मीटर सड़क अधूरी थी। जिसे अब प्राधिकरण पूरा करा रहा है। इस सड़क के बनने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।

सड़क बनने से आसान होगा सफर

नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम का कहना है कि सेक्टर-49 और सेक्टर-48 व 46 के चौराहे से जाने वाला ट्रैफिक वोडा महादेव मंदिर के पास से बाएं मुड़कर प्रतीक एडिफिस सोसाइटी के सामने से सेक्टर-100 ट्रैफिक सिग्नल और फिर हाजीपुर चौराहा ट्रैफिक सिग्नल से होकर जाता है। इस सड़क के बनने के बाद वाहन सेक्टर-46-100 से सीधे सेक्टर-99 आ-जा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button