अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

घर से खेलने निकले बच्चे का अपहरण कर दो लाख रुपये में बेचा, पुलिस ने किया बरामद

ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में 6 साल के मासूम के अपहरण और खरीद-फरोख्त के मामले में कासना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए 5 आरोपियों और 2 महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं.

नोएडा पुलिस के मुताबिक 13 अक्टूबर को काशीराम अस्पताल के सामने से बच्चे का अपहरण किया गया था. आरोपियों ने बच्चे को औरा कार से गाजियाबाद पहुंचाया और फिर कथित तौर पर 2 लाख रुपये में बेच दिया। सौदे में 2 लाख 50 हजार रुपये और मिलने थे.

सुमित ने कैसे बनाई अपहरण की योजना

पुलिस जांच में सामने आया कि इस अपहरण की साजिश में सुमित की मामी पुष्पा और दिल्ली निवासी कमलेश की कथित भूमिका थी. कमलेश के जरिए बच्चे को खरीदने के लिए पैसे देने की बात सामने आई. इसके बाद सुमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई.

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

17 अक्टूबर को ग्राम डाढ़ा गोलचक्कर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की. आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में गुरमीत सिंह, सुमित कुमार और अंकित कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बच्चे की तस्करी से मिली रकम में बचे 2 लाख 22 हजार 800 रुपये, वारदात में इस्तेमाल कार और मोटरसाइकिल के अलावा तीन अवैध तमंचे, तीन खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button