अपराधएनसीआरनोएडा

दिन में AC मरम्मत, रात में करते थे स्नैचिंग, नोएडा पुलिस ने 94 केस वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए।

उनकी पहचान दिल्ली के भजनपुरा निवासी सलमान (30) और तनवीर (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक और 2.19 लाख रुपए बरामद किए हैं।

एसीपी प्रवीन सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात सेक्टर-43 के पास दादरी रोड नर्सरी पर पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान सेक्टर-49 रेड लाइट की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर स्टेलर ग्रीन पार्क की तरफ भागने लगे।

बाइक फिसलने के बाद पुलिस पर चलाई गोली

पुलिस ने उनका पीछा किया और अन्य टीमों को सूचना दी। घेराबंदी होने पर दोनों बदमाश सोम बाजार से स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। बारिश के कारण उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

दोनों पर 92 मुकदमे दर्ज

पुलिस के मुताबिक, सलमान पर दिल्ली-एनसीआर में चेन स्नैचिंग, लूट और चोरी के 48 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, तनवीर पर 44 मुकदमे दर्ज हैं।

दोनों के पास से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल चोरी की रॉयल एनफील्ड हंटर 350 सीसी बाइक भी मिली है। पुलिस के अनुसार, बरामद 2.19 लाख रुपए सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना से जुड़े हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button