फिलीपींस में विमान हादसा, 6 विदेशी नागरिकों को ले जा रहा प्राइवेट प्लेन क्रैश

दक्षिणी फिलीपींस में 6 विदेशी नागरिकों को ले जा रहा एक प्राइवेट प्लेन के क्रैश होने की खबर से हड़कंप मच गया था, कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अब इसको लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ गया है, जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली है.
क्रैश की खबर निकली झूठी
फिलीपींस के एविएशन रेगुलेटर ने बताया कि 10 नवंबर को दक्षिणी फिलिपींस में विमान दुर्घटना की जो खबर आई थी वो गलत निकली. सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि ‘N882TP’ रजिस्ट्रेशन वाला विमान सुरक्षित मिल गया है और वो बुटुआन एयरपोर्ट पर सही-सलामत लैंड कर चुका है. हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी.
फिलीपींस में पिछले 10 विमान हासदे
1. 23 अक्टूबर 2026 (बटांगास)
फिलीपींस एयर फोर्ट के दो SF-260 ट्रेनरविमान एक ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान हवा में आपस में टकरा गए और बाद में लिपा सिटी के फर्नांडो एयर बेस पर हादसे के शिकार हो गए. इस क्रैश में 4 पायलटों की मौत हो गई.
2 20 मई 2026 (बेंग्वेट)
SF-260 ट्रेनर विमान नेविगेशन ट्रेनिंग मिशन के दौरान टुबा के एक जंगली इलाके में क्रैश हो गया. बाद में चोटों के कारण दोनों पायलटों की मौत हो गई.
3. 2 अप्रैल 2026 (कोरोन, पलावान)
बीचक्राफ्ट H18 कार्गो विमान फ्रांसिस्को बी रेयेस हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद क्रैश हो गया, जिसमें 2 पायलटों की मौत हो गई. इसमें जिंदा मछलियों के 63 बक्से लदे थे, जिन्हें सांगले पॉइंट ले जाया जा रहा था.
4. 4 नवंबर 2025 (अगुआसन डेल सुर)
विमान: सुपर ह्यूई मिलिट्री हेलीकॉप्टर ‘टाइफून टिनो’ के बाद आपदा का आकलन और राहत कार्यों के दौरान लोरेटो में हादसे का शिकार हो गया, इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई.
5. 4 मार्च 2025 (बुकिडनोन)
FA-50PH फाइटर जेट जमीनी सैनिकों की मदद के लिए किए जा रहे एक रात के सैन्य अभियान के दौरान माउंट कलातुंगन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 पायलटों की मौत हो गई.
6. 6 फरवरी 2025 (एम्पातुआन, मागुइंडानाओ)
बीचक्राफ्ट किंग एयर 350 अमेरिकी रक्षा विभाग के एक मिशन के लिए अनुबंधित ये विमान एक खेत में क्रैश हो गया. मृतकों में अमेरिकी सेना का एक सदस्य और 3 डिफेंस कांट्रेक्टर शामिल थे.
7. 1 फरवरी 2025 (गुइम्बा, नुएवा एसिजा)
रॉबिन्सन हेलीकॉप्टर बरंगे सैन मिगुएल में एक दलदली इलाके में हादसे का हो गया. विमान उड़ा रहे इकलौते पायलट की इस हादसे में मौत हो गई.
8. 11 अप्रैल,2024 (मनीला)
एक ट्रेनिंग उड़ान के दौरान रॉबिन्सन R22 नेवी हेलीकॉप्टर मनीला के दक्षिण में एक बाजार के पास इमरजेंसी सिचुएशन में उतरा. बाद में चोटों के कारण दोनों पायलटों की मौत हो गई.
9. 30 नवंबर 2023 (इसाबेला)
पाइपर PA-32-300 विमान सैन मारियानो के बरंगाय कसाला के पास पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया. इसमें सवार पायलट और एक पैसेंजर की मौत हो गई.
10. 1 अगस्त 2023 (अपायाओ)
लाओआग से काउयान और तुगुएगाराओ की ओर जाते वक्त एक उड़ान के दौरान सेसना 152 ट्रेनिंग विमान लापता हो गया. बाद में बचाव दल को अपायाओ के लूना में विमान का मलबा मिला, जहां से फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और एक भारतीय स्टूडेंट पायलट के शव बरामद किए गए.



