अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा: फेस-2 पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आभूषण और नकदी बरामद

नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने अक्षरधाम कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के पीले और सफेद धातु के आभूषण, 5,450 रुपये नकद, चोरी में इस्तेमाल किए गए लोहे के औजार और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को अक्षरधाम कॉलोनी में एक घर का लॉक तोड़कर तिजोरी से आभूषण और गुल्लक में रखी नकदी चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

अक्षरधाम मंदिर के पास से गिरफ्तारी

स्थानीय सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने चांद पुत्र टिड्डू को अक्षरधाम मंदिर के पास पुस्ता रोड से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपने साथी के साथ मिलकर रात के समय उन घरों को निशाना बनाता था, जिनके बाहर ताला लगा होता था। आरोपी ने 14/15 अगस्त की रात चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, चोरी में 20 हजार रुपये नकद और आभूषण भी शामिल थे।

ये सामान हुआ बरामद:

3 ग्राम 800 मिलीग्राम पीली धातु के आभूषण।
66 ग्राम 52 मिलीग्राम सफेद धातु के आभूषण।
5,450 रुपये नकद।
एक हथौड़ी, लोहे की रॉड और छैनी।
एक अवैध चाकू।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे की कार्रवाई की है। मामले में उसके साथी की भूमिका की भी जांच की जा र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button