अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

दनकौर में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मिलक गांव में सोमवार रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी हो गई। इसमें एक युवक को गोली लगी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में दोनों पक्षों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। खबर लिखे जाने तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, गांव के बलजीत और दूसरे पक्ष के वीरेंद्र के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में सोमवार रात करीब 9 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई।

उधम को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मारपीट में बलजीत पक्ष के उधम समेत कई लोग घायल हुए। उधम को गोली लगी है। उनका ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button