ग्रेटर नोएडा में 55 लाख के गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, टेलीग्राम से लेते थे ऑर्डर

स्वाट टीम और बिसरख पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 55 किलो 124 ग्राम गांजा, कार और 3 मोबाइल फोन बरामद
ग्रेटर नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम और थाना बिसरख पुलिस की संयुक्त टीम ने पोस्टर जी लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से यह कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपियों को निर्माणाधीन बिल्डिंग, गोल्डन ग्राण्ड रोड से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कुल 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई एसेंट कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
टेलीग्राम के जरिए लेते थे गांजे के ऑर्डर
पुलिस के अनुसार, आरोपी उड़ीसा और अन्य क्षेत्रों से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैकिंग कर गाड़ी के माध्यम से सप्लाई करते थे। आरोपी टेलीग्राम ऐप और ऑनलाइन पार्सल के जरिए ग्राहकों की मांग पर घर तक गांजे की डिलीवरी करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. आलम खान (करीब 30 वर्ष), निवासी लोनी मुस्तफाबाद, गाजियाबाद।
2. वसीम (करीब 26 वर्ष), निवासी ग्राम रटोल, थाना खेकड़ा, बागपत।
3. लक्ष्य राठौर (करीब 19 वर्ष), निवासी चोटपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी
– 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा।
– एक हुंडई एसेंट कार, रजिस्ट्रेशन नंबर DL1RTB7436।
– घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन।
मुकदमा दर्ज
थाना बिसरख में मुकदमा अपराध संख्या 846/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वसीम के खिलाफ थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2024 का एक मुकदमा दर्ज है।



