मनोरंजनसिनेमा

‘जॉली एलएलबी 3’ टीजर रिलीज डेट: आखिर क्यों पागल हो रहे सौरभ शुक्ला? अक्षय कुमार बोले- जनाब…

जब से ‘जॉली एलएलबी 3’ का ऐलान किया गया, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था और तभी से वो इस हिट फ्रैंचाइज के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। ‘जॉली एलएलबी’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ दोनों ही फिल्में हिट रही थीं और खूब कमाई की। इसके बाद तीसरे पार्ट यानी ‘जॉली एलएलबी 3’ का ऐलान किया गया, जिसमें अक्षय कुमार और सौरभ शुक्ला के साथ अरशद वारसी भी होंगे, पर दोनों ‘जॉली’ को साथ देख सौरभ शुक्ला की नींद उड़ गई है। वह परेशान हैं।

मेकर्स ने ‘जॉली एलएलबी 3’ को प्रमोट करने और उसकी टीजर डेट का ऐलान करने के लिए एक मजेदार वीडियो रिलीज किया है। सौरभ शुक्ला ने ‘जॉली एलएलबी’ के दोनों पार्ट्स में जज सुंदल लाल त्रिपाठी का रोल प्ले किया था, जो हिट रहा। अब मेकर्स ने सौरभ शुक्ला का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि दोनों जॉली ने उन्हें कितना परेशान किया है।

‘जॉली एलएलबी 3’ का वीडियो, जज सौरभ शुक्ला परेशान

वीडियो में जज सुंदर लाल त्रिपाठी बने सौरभ शुक्ला कह रहे हैं, ‘डैशिंग तो हमेशा से रहा हूं…डैशिंग और फिट। लाइफ बहुत आसान थी, और फिर आए जगदीश त्यागी यानी ‘जॉली 1’…बात-बात पर गुस्सा आता था भई इसको…और अंग्रेजी बिल्कुल नहीं आती थी। जिस आदमी को ‘प्रॉसिक्यूशन’ और ‘प्रॉस्टिट्यूशन’ में फर्क ना पता हो, उसका क्या करोगे आप? नाम उसका त्यागी था, पर त्यागा असल में मैंने। मैंने अपना सुख, चैंन, नींद त्यागी और यहां तक कि अपनी सांसे भी त्यागने वाला था।’

दोनों जॉली ने किया नाक में दम, सौरभ शुक्ला बोले- पागल हो जाऊंगा

‘फिर मेरी जिंदगी में आया जगदीश्वर मिश्रा यानी जॉली 2 (अक्षय कुमार)….बहुत ही कमीना आदमी था। भाईसाहब ईमान की तो छोड़ो आप, ये आदमी बेच खाने में ये आदमी किडनी से कम बात नहीं करता था।’ इसी वीडियो में सौरभ शुक्ला कहते हैं कि वह पागल हो जाएंगे और आपा खो देंगे। अगर ऐसा हो तो लोग उन्हें जज न करें। इस वीडियो पर फैंस के भी मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। वो मेकर्स की स्ट्रैटिजी की तारीफ कर रहे हैं और साथ में सौरभ शुक्ला की भी। सौरभ शुक्ला परेशान हैं कि अब दोनों जॉली एक साथ लौट रहे हैं और वह भी उनकी जिंदगी में भसड़ मचाने के लिए

12 अगस्त को ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर, ये है कास्ट

‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर 12 अगस्त को रिलीज होगा। दोनों जॉली बने अक्षय कुमार और अरशद वारसी अब कैसे जज सुंदर लाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) को परेशान करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला थे, वहीं दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार थे..पर अब तीसरे पार्ट में डबल ट्रबल होने वाला है। ‘जॉली एलएलबी 3’ में अमृता राव, हुमा कुरैशी और गजराज राव भी नजर आएंगे। फिल्म 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button