
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी का देश विदेश हर तरफ चर्चा देखने को मिल रहा है. वहीं अब मूवी ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है. इस मूवी को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. वहीं अब ‘रामायण’ ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है. दरअसल, यह फिल्म आईएमडीबी ट्रेंडिंग लिस्ट में ग्लोबली टॉप में शामिल हो गई है.
‘रामायण’ फिल्म ने IMDb पर जमाया कब्जा
रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों दर्शकों को अपना शागिर्द बना रही है. इसे हर कोई देखना काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ IMDb के ट्रेंडिंग ग्लोबली टॉप 10 की लिस्ट में टॉप 3 में जगह बनाई है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में ‘रामायण’ इकलौती भारतीय फिल्म है.
दरअसल, IMDb के ट्रेंडिंग ग्लोबली टॉप 10 लिस्ट के पहले नंबर पर ‘यू कैन सी एव्रीथिंद’ ने कब्जा जमाया है, तो वहीं दूसरे नंबर पर ‘एबेन्जर’ और तीसरे स्थान पर बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ का नाम मौजूद है. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ‘द ऑडेसी’ और 5वें स्थान पर ‘द एंड ऑफ ओक’ स्ट्रीट है. वहीं छठे नंबर पर ‘हार्टलैंड’, तो 7वें स्थान पर ‘हार्ट ऑफ द बीस्ट’ और 8वें नंबर पर ‘वाइल्ड हॉर्स नाइन’ का नाम शामिल है. वहीं 9वें स्थान पर ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का नाम है. लिस्ट में आखिरी नाम ‘रेसिडेंट एविल’ का नाम काबिज है.
कितना है ‘रामायण’ का बजट?
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शेयर किया था कि मूवी के दोनों पार्ट को मिलाकर 4000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. वहीं मूवी की कमाई की बात करें, तो फिल्म ने रिलीज से 13वें दिन खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के अनुसार दुनियाभर में 1,437.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था.



