एनसीआरनोएडा

नोएडा पुलिस की तत्परता से वापस मिला सोने के जेवरों से भरा बैग

ऑटो में छूटा मां का मंगलसूत्र और सोने की अंगूठियां, पुलिस ने तलाश कर सुरक्षित लौटाया

नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस की तत्परता और सक्रियता से ऑटो में छूटा एक व्यक्ति का कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल गया।
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति गौर सिटी से ऑटो में बैठकर पर्थला गोलचक्कर पहुंचा था। इस दौरान उसका बैग गलती से ऑटो में ही छूट गया। बैग में उसकी माता जी की दो सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने ऑटो की पेमेंट आईडी के माध्यम से चालक की जानकारी जुटाई और उससे संपर्क स्थापित किया। इसके बाद पुलिस ने बैग बरामद कर उसमें रखे दो सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र सहित पूरा सामान सकुशल पीड़ित को सौंप दिया।
अपना कीमती सामान वापस मिलने पर पीड़ित ने गौतमबुद्धनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस की तत्परता से लौटी चेहरे पर मुस्कान, लोगों ने की सराहना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button