यूपी सीएम योगी के सारे प्रोग्राम कैंसिल, मां के निधन के बाद उत्तराखंड के पैतृक गांव आ रहे आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अब गोंडा नहीं जाएंगे। वह गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते सीधे उत्तराखंड अपने पैतृतक आवास के लिए रवाना हो गए। जहां अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर किया जाएगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।विज्ञापन
मां के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पहले उनका गोंडा जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अब वह वहां नहीं जाएंगे।
शनिवार को ऋषिकेश में होगा अंतिम संस्कार
सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकेश में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
मई में मां से हुई थी आखिरी मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। सात मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। आठ मई को उन्होंने अपने पैतृक आवास पर मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। अब मां के निधन की खबर ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।



