व्यापार

IndiGo का बड़ा धमाका: लॉन्च हुआ सबसे सस्ता ‘IndiGo Lite’ किराया, मुफ्त सीट के साथ मिलेंगे ये बड़े फायदे

नई दिल्ली: एयर इंडिया द्वारा पिछले महीने 16 जून को कुछ डोमेस्टिक रूटों पर मील (खाना) ना लेने वाले यात्रियों को सस्ते टिकट देने वाली ‘बेसिक’ फेयर स्कीम लॉन्च करने के बाद बुधवार 1 जुलाई को इंडिगो ने भी यात्रियों के लिए ‘इंडिगो लाइट’ नाम की एक स्कीम लांच की है। इस स्कीम में अगर किसी यात्री के पास चेक इन लगेज नहीं है और केवल केबिन (हैंड बैगेज) बैगेज ही है तो ऐसे यात्रियों को सस्ती टिकट मिल सकेगी।

इंडिगो ने कहा कि इस स्कीम के तहत बुकिंग एक जुलाई से शुरू कर दी गई है। स्कीम का फायदा 15 जुलाई से शुरू हो जाएगा। यह स्कीम ना केवल डोमेस्टिक बल्कि इंटरनेशनल फ्लाइटों के लिए भी होगी। इसमें अगर किसी यात्री के पास 15 किलो तक वजन वाला चेक इन बैगेज नहीं है और सात किलो तक का केबिन बैगेज ही है तो ऐसे यात्री सस्ता टिकट पाने के हकदार होंगे। यह स्कीम इकॉनमी क्लास पैसेंजर्स के लिए शुरू की गई है।

नॉन-स्टॉप फ्लाइट पर लागू होगी स्कीम

‘इंडिगो लाइट’ किराया विशेष रूप से इंडिगो के डायरेक्ट चैनलों (वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन और संपर्क केंद्र) पर उपलब्ध होगा। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूटों पर केवल नॉन-स्टॉप यानी डायरेक्ट फ्लाइटों के लिए लागू होगी। भले ही यह फ्लाइट वन-वे, राउंडट्रिप और मल्टीसिटी वाली होंगी। कनेक्टिंग फ्लाइटों के लिए यह स्कीम लागू नहीं होगी।

इससे ग्राहकों को किफायती ‘बेस प्राइस’ का लाभ मिलेगा। इंडिगो के चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर आलोक सिंह ने कहा कि ‘इंडिगो लाइट’ उन यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम होगा, जो कम सामान के साथ यात्रा करते हैं। वह केवल उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करना चाहते हैं, जिनकी उन्हें आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button