उत्तर प्रदेशराज्‍य

हापुड़ में भीषण आग का तांडव! 70 झुग्गियां राख… दो फैक्ट्रियां भी जलीं

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सोमवार सुबह एक बस स्टैंड के पास भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 70 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और आग आसपास के ट्रांसपोर्ट गोदामों और एक फैक्ट्री तक फैल गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि यह आग सुबह करीब 8:30 बजे लगी, जिसके बाद बड़ा आपातकालीन बचाव अभियान शुरू किया गया। मौके पर आठ फायर टेंडर और पुलिस टीमें पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।

प्लास्टिक, पॉलीथीन और कबाड़ के कारण आग तेजी से फैली

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में प्लास्टिक, पॉलीथीन और कबाड़ जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के भंडार के कारण आग तेजी से फैल गई। जैसे ही आग झोपड़ियों के समूह से तेजी से फैलकर गायत्री लॉजिस्टिक्स ट्रांसपोर्ट, यूनाइटेड ट्रांसपोर्ट और एक जींस सिलाई यूनिट सहित आसपास के प्रतिष्ठानों तक पहुंची, पूरे इलाके में धुएं के घने गुबार छा गए।

1 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ नुकसान

फिलहाल, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग से संपत्ति और आजीविका को बड़ा नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, नुकसान 1 करोड़ रुपये से अधिक का है। गोदाम मालिक अशोक कुमार ने बताया कि दो स्टोरेज यूनिट में रखे लगभग 1,050 बंडल सामान जलकर राख हो गए।

कई परिवार हुए बेघर

इस आग ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। कई लोगों के जरूरी कागजात और घरेलू सामान भी नष्ट हो गए हैं। आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दमकलकर्मी, पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर लगातार काम करते रहे।

आग पर काबू पाया गया

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और अब कूलिंग ऑपरेशन (ठंडा करने का काम) जारी है। घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button