अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के होटल में रुका था सिंगर, खिड़की के पास 11 KV लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के एक होटल में ठहरे एक युवक की गैलरी विंडो से बाहर झांकते समय 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन से हाथ लगने के कारण मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि लाइन से संपर्क होते ही उसके पैरों से चिंगारियां निकलने लगीं। यह मामला बादलपुर थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बादलपुर थाना क्षेत्र में भारत धर्म कांटा के पास स्थित होटल स्टे इन में 26 वर्षीय एक युवक की होटल की खिड़की से बाहर झांकते समय 11,000 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन से करंट लगने के कारण मौत हो गई। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

होटल स्टे इन में बुक किया था कमरा

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान करण एन्क्लेव निवासी गौरव पुत्र साधुराम के रूप में हुई है, जिसने होटल स्टे इन में कमरा बुक किया था। बुधवार की गौरव होटल के बरामदे की खिड़की से बाहर देख रहा था, तभी खिड़की के बाहर से गुजर रही 11,000 केवी की हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि करंट लगते ही युवक के पैरों के पास तेज चिंगारी निकली और आग जैसी स्थिति बन गई। जिसके बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। बादलपुर थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत 26 वर्षीय गौरव पुत्र साधुराम निवासी करण एन्क्लेव, जिसके द्वारा होटल में रूम बुक किया गया था। इसी दौरान गौरव उक्त होटल की खिड़की के बाहर जा रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिस कारण बिजली का करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button