एनसीआरग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा प्राधिकरणप्राधिकरण

10% भूखंड की मांग पर अड़े किसान, ग्रेनो प्राधिकरण पर आज हल्ला बोल; आर-पार की लड़ाई का एलान

ग्रेटर नोएडा में किसानों ने बुधवार को प्राधिकरण ऑफिस के बाहर हंगामा किया। इस दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसानों ने कहा-10%आबादी प्लॉट किसानों को मुआवजे के तौर पर दिए जाएं।

गौतमबुद्ध नगर में किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संघर्ष मोर्चा ने इस प्रदर्शन की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसी के तहत किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे और नारेबाजी की।

नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करें

किसान सभा के जिलाध्यक्ष रुपेश वर्मा और भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। उनकी मांगों में नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करना, 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट देना और आबादी से जुड़े मामलों का समाधान करना शामिल है।

किसानों ने प्राधिकरण में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक भी हुई। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी किसानों के इस प्रदर्शन का समर्थन किया।

प्राधिकरण ऑफिस के बाहर डेरा डाला

किसान नेता रुपेश वर्मा ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसानों ने प्राधिकरण पर डेरा डाल दिया है और कहा कि मांगें पूरी न होने तक वे वहां से नहीं हटेंगे।

सुखबीर खलीफा ने बताया कि किसान अपनी प्रमुख मांगों को लेकर अडिग हैं। इनमें 10 प्रतिशत भूखंड, आबादी से जुड़े मामलों का समाधान, नए कानून के अनुसार 20 प्रतिशत भूखंड और 20,000 रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजा शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button