उत्तर प्रदेशराज्‍य

राष्ट्रीय पोषण माह का गवाह बनी काशी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की मौज़ूदगी में सीएम योगी ने किया शुभारंभ

आंगनबाड़ी केंद्रों को सिर्फ पोषण वितरण का केंद्र नहीं बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और विकास में समुदाय की भागीदारी का केंद्र बनाने की दिशा में बुधवार को वाराणसी से बड़ा संदेश दिया गया। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य शामिल रहीं। इस साल अभियान की थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान पीएमएमवीवाई के 10 वर्ष और पोषण माह से जुड़ी फिल्में प्रदर्शित कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस वर्ष अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरक पोषण कार्यक्रम (एसएनपी) के मेन्यू बोर्ड अनिवार्य किए गए हैं।

पहली बार गर्म और पके भोजन को भी स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। गर्म पके भोजन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मोटे अनाज, दाल और मौसमी सब्जियों पर आधारित साप्ताहिक मेन्यू रोटेशन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आंगनबाड़ी प्रबंधन समितियों के गठन और संचालन के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हर आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह के दौरान कम से कम एक आंगनबाड़ी प्रबंधन समिति की बैठक होगी। इसमें सेवा वितरण की समीक्षा और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी। अभिभावकों, स्वयं सहायता समूहों और आंगनबाड़ी प्रबंधन समितियों को भोजन चखाने के कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button