उत्तराखंडराज्‍य

काशीपुर को CM Dhami का तोहफा: 800 करोड़ की ड्रेनेज योजना मंजूर, विकास को मिलेगी गति

काशीपुर। काशीपुर के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मेयर दीपक बाली ने शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने काशीपुर शहर के लिए 800 करोड़ के महत्वाकांक्षी ड्रेनेज प्लान को स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मेयर ने कहा कि यह योजना शहर की जलभराव और जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मेयर बाली ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनके रखे गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और सहमति जताते हुए धन अवमुक्त करने के लिये शासनादेश जारी करने के आदेश दिए हैं।मुख्यमंत्री

से मुलाकात के दौरान मेयर ने 49 करोड़ की लागत से प्रस्तावित एकीकृत प्रशासनिक ब्लॉक और 32 करोड़ की लागत से प्रस्तावित गिरीताल झील के सौंदर्यीकरण की परियोजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मेयर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तीनों महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए काशीपुर आने का निमंत्रण भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button