अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, साइबर क्राइम थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

नोएडा। गौतमबुद्धनगर में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचित किए दबिश (रेड) देने के मामले में साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित पुलिसकर्मियों में साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा, सब इंस्पेक्टर विकास, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और हेड कांस्टेबल कमल शामिल हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, किसी स्थान पर दबिश या छापेमारी की कार्रवाई से पहले नियमानुसार वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करना आवश्यक होता है। आरोप है कि साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए बिना ही अपनी टीम को दबिश के लिए रवाना कर दिया।
मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन को लेकर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
नेशनल टुडे मीडिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button