मनोरंजनसिनेमा

प्यार भरी नजरों से देख मुस्कुराईं फिर कंधे पर रखा सिर, दिवाली पार्टी में छाई ऐश्वर्या-अभिषेक की लव-केमिस्ट्री, फैंस बोले- ब्यूटीफुल

नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर साथ नजर आए. दोनों ने एक मनीष मल्होत्रा के घर पर होने वाली दीवाली पार्टी में पहुंचकर अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों को खत्म कर दिया है. डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दोनों साथ पहुंचे और काफी खुश नजर आए. अभिषेक ने काले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि ऐश्वर्या लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं.

वीडियो में दोनों के बीच खास केमिस्ट्री देखने को मिली. फोटो खिंचवाते समय ऐश्वर्या प्यार से अभिषेक की ओर देखती नजर आईं और दोनों ने साथ में अच्छी पिक्स किल्क करवाईं. वहीं अभिषेक भी पूरे समय उनका हाथ थामे रहे. यह नजारा ऐसे समय में सामने आया है जब पिछले कई सालों से दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. साथ में कम दिखाई देने की वजह से उनके अलग होने की अफवाहें भी उड़ती रही हैं. हालांकि, अभिषेक पहले भी इन खबरों को गलत और दुर्भावनापूर्ण बता चुके हैं.

इस बार उनकी बेटी आराध्या बच्चन उनके साथ नजर नहीं आईं. आमतौर पर आराध्या कई फंक्शन में ऐश्वर्या के साथ दिखाई देती हैं. अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो उनकी पहली मुलाकात 1999 में फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के के लिए हुए एक फोटोशूट के दौरान हुई थी. बाद में उन्होंने कुछ ना कहो में भी साथ काम किया.

दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और उमराव जान तथा धूम 2 की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उमराव जान के दौरान उनका रिलेशन सीरियस हो गया था. इसके बाद दोनों 2007 में मणिरत्नम की फिल्म गुरु में साथ नजर आए. इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान न्यूयॉर्क के एक होटल की बालकनी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था. 20 अप्रैल 2007 को दोनों ने मुंबई में शादी की. बाद में 16 नवंबर 2011 को उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button