उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्‍य

यूपी के 9 जिलों में लगेंगे 12 नए उद्योगिक इकाइयां, 15189 करोड़ का होगा निवेश, कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। विभिन्न क्षेत्रों में 15,189 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट की बैठक में मीरजापुर, हरदोई, बुलंदशहर, रायबरेली, गौतमबुद्धनगर, सोनभद्र, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ में 15,189 करोड़ की लागत से मेगा एवं सुपर मेगा श्रेणी में उद्योग स्थापित करने के लिए 12 औद्योगिक इकाइयों को लेटर आफ कंफर्ट (एलओसी) जारी करने की स्वीकृति दी गई है।

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बताया कि प्रत्येक निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अम्बर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड का इलेक्ट्रानिक्स प्लांट यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में होगा। औद्योगिक निवेश इकाइयाँ

एलओसी स्वीकृत औद्योगिक इकाइया
जिला कंपनी लागत (करोड़ रुपये) उद्यम
मीरजापुर अर्थस्टार वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड 549.26 आयरन एवं स्टील प्लांट
बुलंदशहर अपोलो कोटेड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 350 कोल्ड रोलिंग मिल
हरदोई हल्दीराम स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड 349.27 स्नैक्स प्लांट
रायबरेली श्री भवानी पेपर मिल्स लिमिटेड 305 पेपर मिल
गौतमबुद्धनगर ड्रीमटेक इलेक्ट्रानिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 414.88 प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्लांट
सोनभद्र एसीसी लिमिटेड 803 सीमेंट उत्पादन
मेरठ एनएसएल रिन्यूएबल पावर प्राइवेट लिमिटेड 4499.51 सोलर इंटिग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग पार्क
गौतमबुद्धनगर अम्बर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड 3.53 इलेक्ट्रानिक्स प्लांट
गौतमबुद्धनगर एसेंटके सर्किट 3.25 पीसीबी एवं सेमीकंडक्टर प्लांट
मुजफ्फरनगर स्वरूप स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 266.70 टीएमटी स्टील्स प्लांट
अलीगढ़ अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड 628 सीमेंट उत्पादन
मुजफ्फरनगर अम्बा शक्ति स्टील्स स्टील उत्पादन

इन सभी औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कंफर्ट (एलओसी) जारी किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट से स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button