उत्तराखंडराज्‍य

सृष्टि कंडारी मौत मामले में CB-CID जांच के आदेश, सीएम धामी से मिले देवप्रयाग विधायक

श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने ग्राम रिंगोली निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

विधायक द्वारा 31 जुलाई को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम रिंगोली निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की 29 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए।

विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री ने मामले की सीबीसीआईडी से जांच कराने की बात कही है। बताया कि सृष्टि एक होनहार शिक्षिका थी व उनके द्वारा आयोजित भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में भी सृष्टि की सक्रिय भूमिका रहती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button