मनोरंजनसिनेमा

असम बाढ़: कार्तिक आर्यन ने दिखाई दरियादिली, दान किए 1 करोड़ रु, CM हिमंत बिस्वा ने जताया आभार

असम इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहा है. वहां मौजूद कई लोगो भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.  ऐसे मुश्किल समय में कई फिल्मी सितारे मदद के लिए आगे आए हैं. अब एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी 1 करोड़ रुपये का दान दिया है.

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए कार्तिक आर्यन

असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने हाल ही में एक्स पर कार्तिक आर्यन के इस योगदान की जानकारी दी. पोस्ट में लिखा गया, ‘मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये के उदार योगदान के लिए एक्टर कार्तिक आर्यन का धन्यवाद. मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके इस सराहनीय कदम और समय पर मिली मदद की तारीफ की.’

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपने एक्स अकाउंट पर कार्तिक का आभार जताते हुए लिखा, ‘आपके इस उदार योगदान से मैं बेहद प्रभावित हूं. आपकी मदद लोगों के लिए काफी राहत लेकर आएगी.’

मदद के लिए आगे आएं सलमान खान

बता दें, कार्तिक आर्यन से पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए थे. उन्होंने अपने एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ के जरिए असम के एक फैन क्लब के साथ मिलकर राहत अभियान शुरू किया है. वहीं, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और आलिया भट्ट भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक कर रही हैं.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है और लगातार लोगों की जान जा रही है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में शिवसागर जिले में बाढ़ के कारण डूबने से दो और लोगों की मौत हो गई है.

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे. इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में थीं. अब वो अपकमिंग फिल्म ‘नाग जिला’ में नजर आएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button