व्यापार

आ गया दिवाली का बड़ा तोहफा, केंद्रीय कर्मचारियों की मौज, DA में हुआ सीधे 3% का तगड़ा इजाफा

नई दिल्ली। दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने देश के 1.16 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा होना तय है।

बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने बैठक में कुल 4 बड़े फैसले लिए, जिनमें महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत (3%) की बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है।

1 जुलाई से लागू होगा बढ़ा हुआ DA

यह बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। इससे पहले अप्रैल में सरकार ने 2% की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह बढ़कर बेसिक सैलरी का 60% हो गया था। इस नए इजाफे के बाद कर्मचारियों की जेब में और ज्यादा पैसे आएंगे।

क्या होता है महंगाई भत्ता?

महंगाई भत्ता वह अतिरिक्त पैसा है, जो सरकार अपने कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई और जीवनयापन के बढ़ते खर्चों से मुकाबला करने के लिए देती है। यह पैसा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का एक तय प्रतिशत होता है।

इसका सीधा असर आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा?

इस बात को ऐसे समझिए कि DA में 3% की इस बढ़ोतरी का मतलब है कि अब कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर पहले से 3% ज्यादा डीए मिलेगा। इससे हर महीने मिलने वाली सैलरी और पेंशन में सीधा इजाफा होगा।

महंगाई के इस दौर में सरकार के इस फैसले से देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। गौरतलब है कि सरकार जल्द ही इसके औपचारिक आदेश जारी कर सकती है, जिसके बाद बढ़ा हुआ पैसा कर्मचारियों के खातों में आना शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button