मनोरंजनसिनेमा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री ने बनाया बड़ा प्लान, लीड रोल निभाएंगे कार्तिक आर्यन?

नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) और प्रोड्यूसर भूषण कुमार  (Bhushan Kumar) ने हाल ही में अनाउंस किया था कि वो ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं।

यह भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकवादी ढांचे के खिलाफ चलाया गया एक सैन्य अभियान और आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन था। इसे अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम हमले के बाद सरकार ने चलाया था।

पहले वरुण धवन को करना था कास्ट?

ऐसी खबरें थीं कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए वरुण धवन को लिया जा सकता है, लेकिन ‘वैरायटी इंडिया’ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आएंगे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि शिमित अमीन की ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग पूरी करने के बाद, कार्तिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर काम शुरू करेंगे। यह फिल्म 2015 में हुए ‘ऑपरेशन राहत’ पर आधारित है। चलिए तब तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का हम इंतजार कर लेते हैं।

चंदू चैंपियन के मिला नेशनल अवॉर्ड

बता दें कि कार्तिक आर्यन को हाल ही में साल 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कार्तिक की अन्य फिल्मों की बात करें तो एक्टर के पास अभी करण जौहर की ‘नागज़िला’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की अगली फिल्म, ‘कैप्टन इंडिया’ और कबीर खान की एक अनटाइटल्ड फिल्म है। नागजिला फरवरी 2027 में रिलीज होगी जबकि कैप्टन इंडिया को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने का प्लान है। इस तरह अगले साल सात महीने के अंदर कार्तिक की तीन फिल्में रिलीज होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button