एनसीआरनोएडा

DEO सुबोध कुमार के सख्त निर्देश पर एक्शन में आबकारी विभाग, गार्डेन गलेरिया के बारों में 4 टीमों की औचक जांच!

त्योहारों से पहले आबकारी विभाग अलर्ट, अन्य प्रदेशों की मदिरा मिलने पर लाइसेंस के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।

गौतमबुद्ध नगर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर में आबकारी विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार तथा जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर और पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गार्डेन गलेरिया में संचालित रेस्टोरेंट बारों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस कार्रवाई के लिए जनपदीय आबकारी निरीक्षकों की चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने गार्डेन गलेरिया परिसर में संचालित रेस्टोरेंट बारों का निरीक्षण कर संचालकों को निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप कारोबार संचालित करने के निर्देश दिए।

 अन्य राज्यों की शराब पर सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान बार संचालकों को स्पष्ट रूप से सचेत किया गया कि किसी भी दशा में अन्य प्रदेशों की मदिरा का भंडारण या सेवन पाया जाता है, तो संबंधित बार के अनुज्ञापन (लाइसेंस) के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आबकारी विभाग ने सभी बार अनुज्ञापियों को बार नियमावली का पालन करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप रेस्टोरेंट बार का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

त्योहारों से पहले विभाग की निगरानी तेज

त्योहारों के दौरान शराब की अवैध आपूर्ति और आबकारी नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बार संचालकों को नियमों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य जनपद में आबकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अवैध मदिरा के भंडारण एवं उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखना है।
📍 गौतमबुद्ध नगर | नेशनल टुडे मीडिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button