नोएडा: जमीन देने वालों परिवारों के बच्चों को नौकरी का हक, YEIDA में अहम बैठक, एयरपोर्ट पर गरमाई सियासत

जेवर, ग्रेटर नोएडा। नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने बताया कि आमतौर पर एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के डेढ़ से दो महीने के भीतर विमान सेवाएं शुरू हो जाती हैं।
एयरलाइंस और एजेंसियों की प्लानिंग
एयरलाइंस सहित अन्य संबंधित एजेंसियां एयरपोर्ट से उड़ानों की पूरी योजना तैयार कर रही हैं। इस दौरान एयरलाइंस अपनी प्लानिंग के अनुसार टिकट बिक्री और उड़ानों का शेड्यूल जारी करती हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अनुमानित 45 दिनों के भीतर यात्री उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
प्रधानमंत्री के हाथों होगा भव्य लोकार्पण
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों बड़े स्तर पर भव्य कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। इससे पहले एयरपोर्ट को सभी सुरक्षा और तकनीकी मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा।
राज्यसभा में मंत्री का जवाब
राज्यसभा में सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में नागरिक उड्डयन मंत्री ने यह जानकारी दी कि एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिल चुका है और जल्द ही पहली यात्री उड़ान शुरू की जाएगी।



