राष्ट्रीय

संसद में सियासी हलचल: परिसीमन बिल पर DMK का साथ, अमित शाह से मुलाकात और 97 सांसदों को नई सीटें

नई दिल्ली: लोकसभा में 97 सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इनमें डीएमके (DMK) के सांसद भी शामिल हैं। संसद के विशेष सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने यह फैसला लिया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब डीएमके ने केंद्र सरकार के परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को समर्थन देने का ऐलान किया है।

बैठने की व्यवस्था बदलने का अनुरोध

दरअसल, डीएमके सांसद कनिमोझी ने कुछ महीने पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी सांसदों के बैठने की व्यवस्था बदलने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के साथ गठबंधन समाप्त होने के बाद डीएमके सांसदों का उसके सदस्यों के साथ बैठना उचित नहीं होगा। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए पार्टी सांसदों के लिए अलग सीटों की मांग की थी।

लोकसभा सचिवालय का यह फैसला उस दिन आया, जब डीएमके ने परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक को समर्थन देने का फैसला लिया है। शनिवार को डीएमके सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात कर पार्टी के फैसले की जानकारी दी।

स्टालिन ने पार्टी सांसदों की बुलाई थी बैठक 

मुलाकात के बाद कनिमोझी ने बताया कि डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई थी। इसमें परिसीमन विधेयक को लेकर पार्टी का रुख तय किया गया। इसके बाद सरकार को समर्थन देने के फैसले से अवगत कराया गया।

कनिमोझी के मुताबिक, डीएमके की मांग थी कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का आधार 1971 की जनगणना हो और इस आधार पर अगले 25 वर्षों तक रोक रहे। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने पार्टी की इन दोनों शर्तों को स्वीकार कर लिया है।

कनिमोझी ने कहा कि विधेयक के प्रावधानों के अनुसार तमिलनाडु में लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 39 से बढ़कर 59 हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि परिसीमन विधेयक पारित होने के बाद महिला आरक्षण विधेयक लागू किया जाएगा।

बता दें कि महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार ने परिसीमन बिल संसद के विशेष सत्र में पेश करने जा रही है। संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button