राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक पीरजादा सईद का 73 साल की उम्र में निधन

श्रीनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का गुरुवार देर रात जम्मू में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे।

पीरजादा सईद ने वर्ष 2024 में हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अनंतनाग सीट से जीत हासिल की थी। इससे पहले वह कोकेरनाग विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उन्होंने कोकरनाग से 1987, 2002 और 2008 में चुनाव जीता था। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में वह विभिन्न सरकारों में मंत्री भी रहे।

सईद ने 1980 में कश्मीर विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी और इसके बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था।

उनके निधन से जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न दलों के नेताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य में पीरजादा मोहम्मद सईद के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

गुलाम अहमद मीर ने जताया गहरा शोक

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और डूरू-शाहाबाद के विधायक गुलाम अहमद मीर ने अनंतनाग के विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद सईद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मीर ने कहा कि पीरजादा मोहम्मद सईद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समर्पित नेता थे। लोगों और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी लंबी और निष्ठापूर्ण सेवा को हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार, मित्रों, सहयोगियों और असंख्य शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। मीर ने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करे और परिवार को इस गहरे और अपूरणीय नुकसान को सहन करने की शक्ति और साहस दे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button