मनोरंजनसिनेमा

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल पर नाग अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर मिला हिंट, बताया कब शुरू होगी शूटिंग

‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। निर्देशक नाग अश्विन ने साफ कर दिया है कि ‘कल्कि 2’ पर काम बहुत तेजी से चल रहा है और पूरी टीम जल्द ही शूटिंग के लिए सेट पर लौटने वाली है।

शूटिंग कब होगी शुरू

फिल्म ‘कल्कि 2’ की शूटिंग का काम पहले ही शुरू हो चुका है, और अगले महीने से इसमें और तेजी लाई जाएगी। मेकर्स का टारगेट है कि अप्रैल 2027 तक फिल्म की मुख्य शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया जाए। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए पूरा समय रखने के बाद, इसे दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

फिल्म ‘कल्कि 2’ की स्टार कास्ट में बड़ा बदलाव

फिल्म ‘कल्कि 2’ में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन एक बार फिर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया है कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2’ का हिस्सा नहीं होंगी। आपसी सहमति से वे इस प्रोजेक्ट से अलग हो गई हैं। चर्चा है कि दीपिका की जगह अब फिल्म में साई पल्लवी नजर आ सकती हैं, हालांकि, मेकर्स ने अभी तक उनके रोल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

क्या होगी ‘कल्कि 2’ की कहानी?

‘कल्कि 2’ की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहला भाग खत्म हुआ था। इस बार विलेन ‘सुप्रीम यास्किन’ (कमल हासन) के खिलाफ बड़ी बगावत देखने को मिलेगी। फिल्म में प्रभास के लिए पहले से भी ज्यादा धांसू और बड़े एक्शन सीन प्लान किए जा रहे हैं, जो दर्शकों को एक नया साइंस-फिक्शन अनुभव देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button