एनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा फिल्म सिटी को मिला 1000 करोड़ का लोन, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

ग्रेटर नोएडा में जल्द ही मुंबई जैसी शानदार इंटरनेशनल फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-21 में बनने जा रही है. इसे बनाने के लिए फंड भी अप्रूव हो गया है. ग्रेटर नोएडा की फिल्म सिटी को बनाने वाली कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड को 1000 करोड़ रुपये का लोन भी मिल गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसका शिलान्यास और निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू होगा. कंपनी को फिल्म सिटी बनाने के लिए जमीन पिछले साल ही आवंटित कर दी गई थी.अब ये सपना जल्द ही साकार होता नजर आने लगा है.

ग्रेटर नोएडा में जल्द शुरू होगा फिल्म सिटी का काम

फिल्म सिटी को लेकर यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों और बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को बैठक हुई. अथॉरिटी के अधिकारियों ने उनसे फाइनेंशियल क्लोजर की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा. बता दें कि इस कंपनी में फिल्म मेकर  बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की पार्टनरशिप है. बोनी और भूटानी ग्रुप के सीईओ भी इस बैठक में मौजूद रहे. बैठक में इसे बनाने को लेकर चर्चा की गई.इस दौरान अथॉरिटी के सीईओ ने कहा कि अब तो कंपनी को पैसा भी मिल गया है तो इस काम में देरी नहीं होनी चाहिए.

  • 230 एकड़ जमीन पर में विकसित होगा फर्स्ट फेज
  • नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी सेक्टर 21 में प्रस्तावित है
  • करीब 155 एकड़ क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो, यूनिवर्सिटी, फिल्म निर्माण से जुड़ी अन्य सुविधाएं
  •  75 एकड़ जमीन पर बिजनेस एक्टिविटीज का काम
  •  फर्स्ट फेज में करीब 1,510 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान

फिल्म सिटी के लिए फंड, मास्टर प्लान सब तैयार

कंपनी को जमीन मिले एक साल हो चुका है, फिल्म सिटी बनाने के मास्टर प्लान को भी मंजूरी मिल चुकी है लेकिन अब तक फाइनेंशियल औपचारिकता पूरी नहीं हुई हैं.नोएडा अथॉरिटी ने इस पर नाराजगी जताते हुए जल्द काम शुरू करने के निर्देश कंपनी को दिए हैं.साथ ही सख्त लहजे में ये भी कह दिया है कि अगर ये औपचारिकताएं पूरी नहीं की गईं तो कंपनी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है.

मुंबई जैसी शानदार फिल्म सिटी अब नोएडा में भी

मुंबई जैसी भव्य फिल्म सिटी नोएडा के पास बनने से दिल्ली-एनसीआर में भी मनोरंजन क्षेत्र में नए अवसर लोगों के लिए खुलेंगे, ये फिल्म सिटी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी. यहां पर शूटिंग के लिए बड़े स्टूडियो बनाए जाएंगे. फिल्म मेकिंग से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियां एक ही जगह पर होंगी. इससे फिल्म मेकर्स, एक्टर्स के साथ ही एंटरटेंटमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को काफी फायदा मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button