एनसीआरग्रेटर नोएडा

‘ऐसा लगा जैसे चूना खा लिया हो’, ग्रेटर नोएडा में मंदिर का प्रसाद खाने से क्यों बिगड़ी 7 लोगों की हालत?

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चक साहवेरी गांव स्थित शीतला देवी मंदिर पर बुधवार को प्रसाद खाने से सात लोग बीमार हो गए। उनमें मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल और ग्रेनो वेस्ट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत नाजुक है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बीमार व्यक्तियों ने मिश्री समझकर सभी ने कपूर खा लिया था।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शीतला देवी मंदिर में बुधवार सुबह पौने सात बजे की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया था। वितरण के बाद के प्रसाद को पुजारी ने भी खा लिया। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। एक को प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

जांच में पाया गया है, कि बीमार व्यक्तियों ने मिश्री के स्थान पर कपूर खा लिया था। सभी की हालात स्थिर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button