अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन! तेज रफ्तार SUV ने 5 छात्रों को मारी टक्कर; हॉस्टल लौट रहे थे सभी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने दो छात्राओं समेत पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में पांचों छात्र घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो छात्रों को छुट्टी दे दी गई। जबकि बाकी का शारदा अस्पतल में इलाज चल रहा है। एक गंभीर का पैर बुरी तरह टूट गया है। उसको ऑपेरशन के लिए दिल्ली के एम्स में रेफर करने की तैयारी चल रही है।

घायल होने वाले पांच छात्रों में से दो छात्रा व एक छात्र शारदा विश्वविद्यायल में लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि दो अन्य छात्र जीएल बजाज कॉलेज में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि शाम को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वो हॉस्टल जा रहे थे। जब जीएल बजाज कॉलेज के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने पहले तीन छात्रों को टक्कर मारी। उसके बाद आगे जा रही दो छात्रों को भी टक्कर मार दी। विज्ञापन

हादसे में किसी छात्र के सिर में तो किसी का पैर टूट गया है। शारदा विश्वविद्यालय का छात्र अंकित राज का पैर कई जगह से टूट गया है। वो आईसीयू में भर्ती है। वहां से उसे दिल्ली में एम्स में भर्ती कराया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई थी। इस दौरान चार छात्र उसकी चपेट में आ गए। उनको मामूली चोट आई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button