एनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 14 घायल; बाल-बाल बची 30 की जान

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कंपनी से कर्मचारियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस अचानक हाईवे पर पलट गई. बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें रेस्क्यू कर पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से हाईवे से बस को हटाने का काम किया. वही राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. बस को हाईवे से हटाकर पुलिस द्वारा यातायात सुचारू रूप से चलने का काम किया गया.

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस बीच हाईवे पर अनियंत्रण होकर पलटी गई, जिसमे 12 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैँ. 25/30 कर्मचारी बस में सवार थे, जिसमे कुछ लोगो को हल्की चोट लगी है. सभी का इलाज अस्पताल मे चल रहा है. कासना से दादरी जाते समय अनियंत्रण होकर बीच सड़क पर बस पलटी.

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरी की मीडिया सेल के माध्यम से जानकारी दी है कि शनिवार को थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल से दादरी की ओर जा रही एक बस में लगभग 28-30 यात्री मौजूद थे. बस के सामने जा रहे एक वाहन को बचाते समय अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें 14 व्यक्ति घायल हो गए. सूचना पर तत्काल थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है. हाइड्रा की सहायता से बस को हटवाया जा रहा है. कोई जनहानि नही हैं. यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है. शांति व्यवस्था स्थापित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button