मनोरंजनसिनेमा

मशहूर बंगाली एक्टर तमाल रॉय चौधरी का निधन, इस वजह से हुई मौत

मशहूर बंगाली फिल्म और टेलीविजन अभिनेता तमल रॉय चौधरी का सोमवार, 09 मार्च को निधन हो गया। परिवार ने PTI को जानकारी देते हुए, बताया कि 80 साल के तमल रॉय की मौत साउथ कोलकाता में उनके घर पर नींद में कार्डियक अरेस्ट से हुई। वह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कैरेक्टर एक्टर थे और उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। वे पूरी जिंदगी थिएटर से गहराई से जुड़े रहे। हालांकि थिएटर उनका पहला पैशन था, लेकिन वे बंगाली टेलीविजन और फिल्मों में भी एक जाना-पहचाना चेहरा थे।

देबदुत घोष ने तमल रॉय को दी श्रद्धांजलि

तमल रॉय चौधरी की मौत की खबर के बाद बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। एक्टर और पॉलिटिशियन देबदुत घोष ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत एक्टर के साथ अपनी बातचीत को याद किया। घोष ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘वह एक बहुत अच्छे और मिलनसार इंसान थे, जिन्हें समय की चिंता किए बिना लंबी बातचीत करना पसंद था। वह जूनियर्स से बहुत प्यार करते थे और जब भी किसी को काम के दौरान मुश्किल होती थी तो वह मदद के लिए आगे आते थे।’

बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किया राज

थिएटर तमल रॉय चौधरी की पहली पसंद रही, लेकिन बाद में वे बंगाली टेलीविजन और फिल्मों में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए। 1990 के दशक के बाद रॉय चौधरी कई पॉपुलर टेलीविजन सीरियल में दिखाई देने लगे, जहां उन्होंने सपोर्टिंग किरदार निभाए और दर्शकों के पसंदीदा अभिनेता बन गए। इतने सालों में उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया, जिसमें कमर्शियल और अल्टरनेटिव सिनेमा दोनों शामिल हैं। उनकी शानदार फिल्मों में चैलेंज, ले हलुआ ले, बिंदास, अमेजन ओभीजान और चंदर पहाड़ जैसी फिल्में शामिल हैं। वह जातिस्वर और गोरोस्थाने सबधान जैसी चर्चित फिल्मों का भी हिस्सा थे।

तमल रॉय चौधरी ने अपना करियर कैसे शुरू किया?

उन्होंने प्रभात रॉय की रोमांटिक-थ्रिलर बंगाली फिल्म दुरंत प्रेम (1993) में मिस जोजो के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। उन्हें रितुपर्णो घोष की नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली बंगाली फिल्म चोखेर बाली (2003) से ब्रेकथ्रू रोल मिला। ऐश्वर्या राय (बिनोदिनी) और प्रोसेनजीत चटर्जी (महेंद्र) अभिनीत यह फिल्म रवींद्रनाथ टैगोर के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है। हाल के सालों में रॉय चौधरी ने हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों की वजह से काम करना भी काम कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button