आगरा: सीएम योगी ने किया अटल पुरम टाउनशिप का शुभारंभ, 1430 आवास बनेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मंडल स्तर की समीक्षा बैठक के लिए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंच गए। यहां करीब 1 घंटे तक विभिन्न जिलों के विधान सभा व विधान परिषद सदस्यों और सांसदों के साथ व संबंधित जिलों से जुड़ी समस्याएं और मुद्दे पर चर्चा की।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ग्वालियर रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम योजना की लॉन्चिंग की। करीब एक घंटे तक चलने वाली बैठक में मुख्यमंत्री विधायकों और मंत्रियों संग सियासी समीकरण की जमीनी हकीकत समझने की कोशिश की।
पंचायत चुनाव से पहले इस बैठक को अहम माना जा रहा है। सूत्रों कहना है की बैठक के दौरान कई विधायक अपने जिलों से जुड़ी विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को दे सकते हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे। आगरा से पहले मुख्यमंत्री अलीगढ़ में भी इसी तरह की परीक्षा बैठक कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा और औरैया के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई दाैरा किया। गाैरतलब है कि चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से आगरा के बाह में कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए। कई गांवों से संपर्क टूट गया। लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर जाना पड़ा।



