मनोरंजनसिनेमा

‘बिग बॉस 20’ का एलान, शो के नए लोगो के साथ प्रोमो हुआ रिलीज, जानें कौन होगा होस्ट?

टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है. फैंस रियलिटी शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं मेकर्स ने फैंस की बेकरारी को और बढ़ा दिया है. दरअसल हाल ही में मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ का ऐलान कर दिया है. शो के लोगो को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. हालांकि अभी तक शो के रिलीज डेट से पर्दा नहीं हट पाया है. चलिए जानते हैं शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं.

‘बिग बॉस 20’ का पहला लुक हुआ रिवील

मेकर्स ने जियोहॉटस्टार पर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शो का फर्स्ट लुक देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ का अनाउंसमेंट वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसके कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ‘2 दशक बाद, अभी भी सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाला शो. ‘बिग बॉस 20′ जल्द आ रहा है जियोहॉटस्टार और कलर्स पर.’

कौन-कौन होंगे शो का हिस्सा?

वहीं ‘बिग बॉस 20’ में दस्तक देने जा रहे कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इस शो में शामिल होने के लिए कई जाने-माने सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें जन्नत जुबैर, निया शर्मा, करण पटेल, अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, सैंटी शर्मा, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर, मिस्टर फैजू और भव्या सिंह जैसे सितारे शामिल हैं. हालांकि अभी तक इन सितारों ने ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है और ना ही मेकर्स ने इन सितारों के नाम रिवील किए हैं.

सलमान खान करेंगे होस्ट

वहीं बता दें हर बार की तरह इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे. फैंस एक बार फिर सलमान खान को कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए देखेंगे. हालांकि अभी तक शो के प्रीमियर की डेट सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शो सितंबर 2026 में टीवी पर टेलीकास्ट किया जा सकता है. वहीं जल्द ही शो की रिलीज डेट भी रिवील कर दी जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button