अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में अस्पताल के बाहर तीन महीने के भ्रूण को कुत्ते ने नोचा

नोएडा के थाना फेस-2 इलाके के सेक्टर-110 से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सरकारी अस्पताल के बाहर एक तीन महीने के भ्रूण खुले में पड़ा मिला। जिसे देख आवारा कुत्तों ने उसे नोच डाला। आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों से भ्रूण को छुड़ाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

तीन महीने की गर्भवती थी महिला

पुलिस के अनुसार, एक महिला शुक्रवार को सीढ़ियों से गिर गई थी। वह तीन महीने की गर्भवती थी और गिरने के कारण उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन महिला का इलाज के दौरान गर्भपात हो गया। अस्पताल प्रशासन ने भ्रूण को महिला के पति को सौंप दिया।

परिवार ने किया भ्रूण का अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि महिला का पति दवा लेने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान उसने भ्रूण को बाहर छोड़ दिया। तभी आवारा कुत्ते उस थैली को खींचकर ले गए। पुलिस ने बताया कि भ्रूण को परिजनों को वापस सौंप दिया गया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button