अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

अमेठी: चाची-भतीजी को नाग-नागिन ने डसा, हॉस्पिटल में मौत… गांव में फैली दहशत

यूपी के अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां पूरे ठकुराइन मजरे मीरामऊ गांव में शनिवार-रविवार की रात को बिस्तर पर सो रही एक चाची और उनकी भतीजी को नाग-नागिन के जोड़े ने डस लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांववालों ने चाची-भतीजी को अचेत देखा तो गुस्से से भड़क गए। गांववालों ने पीट-पीटकर नाग-नागिन को मार डाला।

घटना का पूरा विवरण

नाग-नागिन के डसने से 35 वर्षीय शकीला बानो और उनकी 15 वर्षीय भतीजी साइमा बानो की मौत हुई है। यह घटना अमेठी के जायस कोतवाली क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे मीरामऊ गांव में रात करीब 1:30 बजे हुई, जब दोनों एक ही बिस्तर पर सो रही थीं। अचानक कमरे में घुसे नाग-नागिन के जोड़े ने उन्हें काट लिया। सांप के काटते ही दोनों की नींद खुल गई और वे चीखते हुए कमरे से बाहर भागीं, लेकिन घर से बाहर निकलते ही बेहोश होकर गिर गईं।

अस्पताल ले जाते समय मौत

परिवार और पड़ोसियों ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को गंभीर हालत में कमरौली अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखकर उन्हें रायबरेली के एम्स में रेफर कर दिया। हालांकि, एम्स ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद, परिवार के लोगों ने कमरे में मौजूद सांपों को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। जायस कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शकीला बानो के पति मोहम्मद वसीम सऊदी अरब में हैं और उनके आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button