अपराधएनसीआरनोएडा

स्कूटी टकराई तो ईंट से कूचकर ले ली जान, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में आफताब को पैर में मारी गोली; गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस की हत्या के आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी से बुधवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आफताब के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

एडिशनल डीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आफताब सेक्टर-3 के पार्क में मौजूद है और वहां से भागने की कोशिश कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पार्क के बाहर उसकी मोटरसाइकिल मिली। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर आफताब और उसके साथी भागने लगे। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में आफताब के पैर में गोली लगी।

स्कूटी टच होने पर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, 8-9 नवंबर की रात सेक्टर-15 के नया बांस में बर्थडे पार्टी के दौरान स्कूटी टच होने को लेकर विवाद हुआ था। आफताब अपने साथियों के साथ पार्क में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान अमित अपने दोस्तों शिवम, यशपाल और अन्य लोगों के साथ वहां से गुजर रहा था। स्कूटी आफताब से टच होने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

आरोप है कि आफताब और उसके साथियों ने अमित और शिवम के साथ मारपीट की। इसमें दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। दोस्त उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। शिवम का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। एक बाल अपचारी को एक दिन पहले हिरासत में लिया गया था। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button