बंगाली या अंग्रेजी? शेख हसीना ने पासपोर्ट के लिए भेजी चिट्ठी, बांग्लादेश ने लगाया फर्जी हस्ताक्षर का आरोप

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) से जुड़े अनुरोध को लेकर नया विवाद सामने आया है. इस मामले में संबंधित दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षरों की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए गए हैं. बांग्लादेश में इस पत्राचार को लेकर जांच और संदेह का मामला सामने आया है.
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के राजनीतिक सहयोगी मोहम्मद राशेद खान ने दावा किया है कि दस्तावेजों पर मौजूद हस्ताक्षरों में विसंगतियां पाई गई हैं. उनके मुताबिक, बांग्लादेश हाई कमीशन के अधिकारियों ने पत्राचार की जांच के दौरान हस्ताक्षरों में अंतर नोट किया.
पूरा मामला शेख हसीना के पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र से संबंधित अनुरोधों को लेकर है. इस सिलसिले में लंदन स्थित Matrix Chambers की ओर से भेजे गए कथित पत्र की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. हालांकि, हस्ताक्षरों में कथित गड़बड़ी और पत्र की वास्तविकता को लेकर सामने आए दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है.


