अंतर्राष्ट्रीय

आसियान समिट 2026 में पीएम मोदी बोले- हमारा भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, बल्कि सहयोग से आकार ले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री आज मनीला में चल रहे 23वें आसियन शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं और बैठक को संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी की आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात होगी। मनीला में आज शाम पौने 4 बजे क्वाड की बैठक हो रही है जिसमें पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा जापान की पीएम सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज मौजूद रहेंगे।

क्वाड की बैठक में समुद्री सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर की सप्लाई के लिए चीन पर निर्भरता कम करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों में बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

दुनिया की निगाहें आज फिलिपींस की राजधानी मनीला पर हैं। यहां पर 23वें आसियन शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया है। भारत और आसियान इस साल को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे हैं। साथ ही साल 2027 में दोनों के बीच रिश्तों के 35 वर्ष और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे 21वें ईस्ट एशिया समिट में भी शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 2 बजे फिलिपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button