अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा पुलिस ने चार करोड़ का गांजा कराया नष्ट, 149 मामलों में पकड़ा था करीब 843 किलोग्राम अवैध नशा

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को 4.29 करोड़ रुपये की कीमत के अवैध गांजे को नष्ट कराया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कुल 149 मामलों में करीब 843 किलोग्राम अवैध गांजा पकड़ा था। इस कार्रवाई को गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने अंजाम दिया है।

इस संबंध में डीसीपी नारकोटिक्स शैव्या गोयल ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में विभिन्न थानों पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों के नियमानुसार डिस्पोजल किये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

कौन सा नशीला पदार्थ कितनी मात्रा में नष्ट हुआ

डीसीपी शैव्या ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त अपराध उमेश यादव व सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स राकेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 7 थानों पर पंजीकृत कुल 149 अभियोगों से संबंधित कुल 846.3091 किलोग्राम नशीले पदार्थों को जब्त किया गया था।

इस नशीले पदार्थ में 842.866 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 4.21 करोड़), 510 ग्राम डोडा (कीमत लगभग 7 हजार रुपये), 02.925 किलोग्राम चरस (कीमत लगभग 7 लाख), 8.27 मिली0 एमडीएमए (कीमत लगभग 8 हजार) व 100 गोलिया डायजापाम (कीमत लगभग 40 हजार रुपये) को अधिकृत एजेंसी के जरिए नष्ट कराया गया।

किस थाने में कितना नशीला पदार्थ डिस्पोजल हुआ

थाना एक्सप्रेस वे पर 06 अभियोग से संबंधित कुल 5.510 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया। थाना बादलपुर पर 19 अभियोग से संबंधित कुल 11.390 किलोग्राम गांजा व 510 ग्राम डोडा का डिस्पोजल कराया गया। थाना सेक्टर 49 पर 72 अभियोग से संबंधित कुल 28.810 किलोग्राम गांजा व 2.925 किलोग्राम चरस एवं 8.27 मिली0 एमडीएमए व 100 गोलियॉ डायजापाम का डिस्पोजल कराया गया।

थाना सेक्टर-58 पर 01 अभियोग से संबंधित कुल 761 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया। थाना सेक्टर-142 पर 02 अभियोग से संबंधित कुल 2.850 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया। थाना ईकोटेक तृतीय पर 04 अभियोग से संबंधित कुल 5.698 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया। थाना बीटा-2 पर 45 अभियोग से संबंधित कुल 27.6080 किलोग्राम गांजा का डिस्पोजल कराया गया। पुलिस के मुताबिक, डिस्पोजल कराए गए कुल माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 04 करोड़ 29 लाख 30 हजार 470 रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button