अंतर्राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में बस पलटने से 5 की मौत, हताहतों में भारतीय, चीनी और फिलीपीनी नागरिक शामिल

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में एक टूर बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोगों की मौत की हो गई है. न्यूयॉर्क राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना जेनेसी काउंटी के पेमब्रोक में इंटरस्टेट 90 पर हुई, जब 50 से अधिक यात्रियों को लेकर बस शुक्रवार को नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क शहर लौट रही थी. न्यूयॉर्क राज्य पुलिस के प्रवक्ता जेम्स ओ’कैलाघन ने कहा, ‘इस समय, हमारे पास कई लोगों की मौत, कई लोगों के फंसने और कई लोगों के घायल होने की सूचना है.’ उन्होंने आगे कहा कि कुल मौतों और घायलों की संख्या अभी भी निर्धारित की जा रही है.

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब बस के चालक ने ‘पूरी गति’ से गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और बस में सवार हर यात्री के शरीर में चोट के निशान हैं. पुलिस ने बताया कि कुछ लोग दुर्घटना के समय गाड़ी से बाहर गिर गए और माना जा रहा है कि ज्यादातर लोगों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी. बस ‘बहुत क्षतिग्रस्त’ हो गई थी; दुर्घटना के समय गाड़ी से कई यात्री बाहर निकल गए थे, लेकिन चालक ‘जिंदा और स्वस्थ’ था.

हेलीकॉप्टर से पहुंचाए गए अस्पताल

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने ‘एक्स’ पर कहा कि उन्हें ‘दुखद टूर बस दुर्घटना’ के बारे में जानकारी दे दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम राज्य पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है, जो ‘इसमें शामिल सभी लोगों को बचाने और सहायता प्रदान करने’ के लिए काम कर रहे हैं. नॉनप्रॉफिट एयर मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रोवाइडर मर्सी फ्लाइट ने कहा कि उसके तीन हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल से लोगों को क्षेत्रीय अस्पतालों तक पहुंचा रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक बस में 52 यात्री सवार थे. इसमें ज्यादातर परिवार फिलिपीनी, भारतीय और चीनी मूल के थे. हादसे के बाद कई यात्री बस से बाहर गिर गए जबकि कुछ मलबे के नीचे दब गए. रिपोर्ट के मुताबिक आंखों देखी बताने वाले एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि ‘सड़क पर चारों तरफ कांच और लोगों का सामान बिखरा पड़ा था, खिड़कियां पूरी तरह टूट चुकी थीं.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button