अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

कपड़े खीचें, पीटा भी… लखनऊ में ‘मॉडल चाय’ वाली से महिला पुलिस ने की बदसलूकी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मॉडल चाय वाली सिमरन गुप्ता के साथ पुलिस की नोकझोंक हुई है। सिमरन गुप्ता ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी सिमरन गुप्ता को कपड़े पकड़ कर खींच रही है। वहीं, सिमरन इसका विरोध कर रही हैं। सिमरन पर आरोप है कि चेतावनी के बाद रात 12 बजे के बाद दुकान खोल रखी थी।

सिमरन गुप्ता मिस गोरखपुर रह चुकी हैं। मिस गोरखपुर चुने जाने के बाद सिमरन ने चाय को अपना करियर बनाने का फैसला किया। मॉडल चाय वाली के नाम से गोरखपुर में स्टॉल शुरू किया था। कुछ समय बाद वह राजधानी लखनऊ आ गईं। लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर स्टॉल शुरू किया। सिमरन बहुत कम समय में लखनऊ में चर्चित हो गईं। उन्हें हर कोई जानने लगा। जहां पर उन्होंने स्टॉल खोला, वहीं पर एक दुकान और ले ली। दोनों सिमरन चलाती हैं।

सिमरन गुप्ता रविवार रात अपनी दुकान पर थीं, तभी आधी रात को पुलिस आई। पुलिस से सिमरन की कुछ बात हुई। अचानक दोनों में काफी नोकझोंक होने लगी। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी सिमरन को कपड़े के साथ पकड़कर खींचा। महिला पुलिसकर्मी ने सिमरन के साथ दुर्व्यवहार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो दूर खड़ी किसी गाड़ी वाले ने बना लिया। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पुलिस सिमरन के कपड़े पकड़ कर खींच रही है। वहीं, मड़ियांव पुलिस का कहना है कि रात 12 बजे के बाद उन्होंने दुकान खोल रखी थी। चेतावनी देने के बाद भी नहीं मानी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दुकान बंद कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button