उत्तर प्रदेशराज्‍य

कहां हैं प्रेमानंद महाराज? अस्पताल में भर्ती होने की सच्चाई आई सामने

मथुरा। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। भक्त प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर चिंता में हैं और लगातार उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पूरे शरीर में सूजन है और हाथों पर पट्टी बंधी है। वीडियो के वायरल होने के बाद उनके भक्तों की चिंता और बढ़ गई, लेकिन अब बताया गया है कि यह वीडियो पुराना है।

वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को एक भक्त ने एकांतिक वार्तालाप में प्रेमानंद महाराज से इस वीडियो को लेकर सवाल किया। भक्त ने कहा कि पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर आपके अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैल रही है। इस पर प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘देखिए, तीन दिन से हम भी बड़े जोरों से एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं। एकांतिक भी तो देख लेना चाहिए। हमें लगता है कि ये मोबाइल ही झूठ बुलवाता है।’

प्रेमानंद महाराज के इस जवाब के बाद उनके अनुयायियों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को नजरअंदाज करने की अपील की। भक्तों का कहना है कि महाराज पूरी तरह स्वस्थ हैं और नियमित रूप से अपने प्रवचन एवं वार्तालाप कर रहे हैं। आश्रम की तरफ से भी बताया गया है कि प्रेमानंद महाराज केली कुंज आश्रम में ही हैं। सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो वायरल किया गया है। पहले की तरह एकांतिक वार्ता और एकांतिक दर्शन जारी हैं, केवल सुबह 4 बजे होने वाली पदयात्रा को बंद किया गया है। आश्रम ने कहा है कि भक्तों को अफवाहों में नहीं पड़ना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button