उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 21 जिलों के सीओ समेत 28 PPS अफसर बदले

यूपी में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 21 जिलों के सीओ समेत 28 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादले के बाद से विभाग में हड़कंप मचा है। इनमें लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त रहीं अंशु जैन को बागपत में पुलिस उपाधीक्षक, बलिया पुलिस उपाधीक्षक रहे गौरव शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ जोन लखनऊ, आजमगढ़ पुलिस उपाधीक्षक रहे गौरव शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर, हरदोई पुलिस उपाधीक्षक रहे अवधेश कुमार पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश, एटी पुलिस उपाधीक्षक रहे सुधांशु शेखर को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ, संतकबीरनगर पुलिस उपाधीक्षक रहे अजीत चौहान को हरदोई पुलिस उपाधीक्षक बनाया है।

सहारनपुर में एसएसएफ की पांचवीं वाहिनी में सहायक सेनानायक रहे सुरेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज, एसीओ सेक्टर मुरादाबाद में पुलिस उपाधीक्षक रहे अजय कुमार त्रिवेदी को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ मुख्यालय लखनऊ, गाजियाबाद यूपीपीसीएल पुलिस उपाधीक्षक रहे सुनील कुमार वर्मा को अलीगढ़ यूपीपीसीएल पुलिस उपाधीक्षक, पीएसी 32वीं वाहिनी में सहायक सेनानायक रहे अभय नाथ मिश्र को संतकबीरनगर पुलिस उपाधीक्षक, अम्बेडकरनगर पुलिस उपाधीक्षक रहे देवेंद्र कुमार को चंदौली पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे रहीं श्वेता आशुतोष ओझा को आजमगढ़ पीएसी की 20वीं वाहिनी में सहायक सेनानायक, प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त रहे मनोज कुमार सिंह को झांसी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ रहे अजय प्रताप सिंह को आजमगढ़ पुलिस उपाधीक्षक, चंदौली पुलिस उपाधीक्षक रहे राजीव कुमार सिसौदिया को सहारपुर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, सीतापुर पुलिस उपाधीक्षक रहे सतीश चंद्र शुक्ला को भदोही पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर पुलिस उपाधीक्षक रहे अमित सक्सेना को गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया है।

इसी तरह एसएसएफ 01वीं वाहिनी में सहायक सेनानायक रहे रजनीश कुमार यादव को बलिया पुलिस उपाधीक्षक, एसएसएफ मथुरा में 4वीं वाहिनी सहायक सेनानायक रहे हरिराम यादव को देवरिया पुलिस उपाधीक्षक, फिरोजाबाद पुलिस उपाधीक्षक रहे विनीत कुमार को अलीगढ़ मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर नगर में सीआईडी सेक्टर के पुलिस उपाधीक्षक रहे विनीत सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त, खीरी पुलिस उपाधीक्षक रहे पीतम पाल सिंह को मथुरा पुलिस उपाधीक्षक, अलीर्गढ़ मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक रहे जितेंद्र सिंह परिहार को खीरी पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद पुलिस उपाधीक्षक रहीं अपेक्षा निम्बाडिया को शामली पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस उपाधीक्षक रहीं सृष्टि सिंह को औरैया पुलिस उपाधीक्षक, चंदौली पुलिस उपाधीक्षक रहे राजेश कुमार राय को सोनभद्र पुलिस उपाधीक्षक, इटावा पुलिस उपाधीक्षक रहे नागेंद्र कुमार चौबे को सीतापुर पुलिस उपाधीक्षक, ललितपुर पुलिस उपाधीक्षक रहे अभय नरायण राय को इटावा पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button