अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

घास काटने गई नाबालिग, नहीं लौटी… दूसरे दिन खून से लथपथ मिली लाश, प्राइवेट पार्ट और चेहरे पर जख्म

मुरादाबाद। जनपद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के मैनाठेर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग लड़की का शव खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), पुलिस अधीक्षक देहात (SP Dehat) और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लड़की के साथ कोई अनहोनी हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button