खेलमनोरंजन

7 चौके, 7 छक्के… पप्पू यादव के बेटे ने डीपीएल में खेली शतकीय पारी, IPL तक पहुंच सकता है सफर?

नई दिल्ली: बिहार के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग में कमाल कर दिया है। सार्थक ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ खेलते हुए तूफानी शतक लगाया। सार्थक रंजन ने अपना शतक सिर्फ 58 गेंदों पर लगा दिया। उन्होंने न्यू दिल्ली के खिलाफ 100 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। सार्थक ने इस पारी में मैदान के हर कोने में चौके और छक्के बरसाए।

सार्थक रंजन ने खेली कमाल की पारी

सार्थक रंजन की इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। डीपीएल के इस सीजन में सार्थक ने पहले भी कमाल की पारियां खेली हैं। ऑक्शन में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने उन्हें 12 लाख रुपये से ज्यादा की रकम में खरीदा था और इस टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी अभी तक 8 मैचों में 349 रन बना चुके हैं।

ओपनिंग से ही काटा बवाल

इस मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। सार्थक रंजन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने और अर्नव ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी दो विकेट खो दिए। लेकिन सार्थक ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने रन बनाना जारी रखा।

इस पारी में उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के बाद और भी तेजी से रन बनाए। सार्थक ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए। सार्थक की शतकीय पारी की बदौलत नॉर्थ दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए।

आईपीएल में दिखेंगे सार्थक रंजन?

सार्थक रंजन नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हुए हैं। उनके प्रदर्शन से टीम को काफी फायदा हुआ है। सार्थक ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। वे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद रखते हैं। अगर सार्थक इसी तरह से खेलते रहे तो उन्हें आने वाले समय में आईपीएल में भी खेलते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली प्रीमियर लीग से पहले भी कई खिलाड़ी आईपीएल में चुने गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button