एनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में सपनों का घर बनाने के लिए जेब करनी होगी ढीली, कीमतों में हुई 3.58% तक बढ़ोतरी

ग्रेटर नोएडा में घर बनाने या निवेश करने का सपना देख रहे लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। यमुना सिटी के नक्शेकदम पर चलते हुए अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GNIDA) ने भी अपनी संपत्तियों की कीमतों में इजाफा करने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में सभी कैटेगरी की संपत्तियों के दामों में 3.58 प्रतिशत की एक समान बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।

1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी नई दरें

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, कीमतों में यह बदलाव कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स (CII) के आधार पर किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बढ़ी हुई ये दरें 1 अप्रैल 2026 से ही लागू मानी जाएंगी। जल्द ही संशोधित दरों की पूरी लिस्ट प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

आवासीय और औद्योगिक प्रॉपर्टी के नए रेट जानिए

आवासीय कैटेगरी में वर्तमान आवंटन दर 33,481 रुपये से 49,588 रुपये प्रति वर्ग मीटर के बीच है, जिसमें अब 3.58 फीसदी की वृद्धि जुड़ जाएगी। इसी तरह औद्योगिक कैटेगरी की संपत्तियों के लिए अब निवेशकों को अधिक कीमत चुकानी होगी। इसकी मौजूदा दरें 10,416 रुपये से लेकर 32,327 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक थीं।

बिल्डर और व्यावसायिक संपत्तियों की कीमतें

बिल्डर कैटेगरी यानी ग्रुप हाउसिंग के लिए आवंटन दरें 40,408 रुपये से 57,218 रुपये प्रति वर्ग मीटर के दायरे में हैं, जिन पर अब नई बढ़ोतरी लागू होगी। व्यावसायिक कैटेगरी की बात करें तो यहा एफएआर (FAR) के आधार पर दरें 60,035 रुपये से 95,362 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक हैं, जो अब और महंगी हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button