एनसीआरग्रेटर नोएडा

जेवर में शिक्षक दिवस मनाने पहुंचे सपा नेता गिरफ्तार, नोएडा पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

जेवर/ग्रेटर नोएडा : शिक्षक दिवस के मौके पर जेवर क्षेत्र में उस वक्त हंगामा हो गया, जब समाजवादी पार्टी के नेता विकास जतन भाटी और लोकेश भाटी अपने समर्थकों के साथ शिक्षक दिवस मनाने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों नेताओं को समर्थकों सहित गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में बंद या मर्ज किए गए प्राथमिक स्कूलों के आसपास शिक्षक दिवस मनाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

इसी कार्यक्रम के तहत जेवर में सपा नेता शिक्षक दिवस मनाने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

गिरफ्तारी के बाद सपा नेता विकास जतन भाटी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता हाथ से जाती देख भाजपा घबराई और बौखलाई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का काम कर रही है।

विकास जतन भाटी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना और शिक्षक दिवस मनाना अगर अपराध है, तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।

फिलहाल सपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर जेवर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button